क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T-20 को युवाओं का खेल माना जाता है| यह कहना सही भी है क्यूंकि TATA IPL 2023 के मौजूदा सत्र में रिंकू सिंह, हैरी ब्रूक्स, सुयाश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और बी साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है| लेकिन एक तरफ कई ऐसे भी उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह साबित किया है की T-20 सिर्फ युवाओं का खेल नहीं है| आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में...
महेंद्र सिंह धोनी (41 वर्ष)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सफलता की कहानी किसी से छुपी नहीं है| अपनी कप्तानी में CSK को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी 41 वर्ष के हो गए हैं और आईपीएल के इस सत्र में सबसे ज्यादा उम्रदराज़ खिलाड़ी भी हैं| धोनी अब तक 6 मैचों में 210 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बना चुके हैं| आईपीएल के इस सत्र में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है| इसका कारण धोनी का बल्लेबाज़ी में बहुत निचे उतरना भी है, लेकिन धोनी ने राजस्थान के खिलाफ नाबाद 32 रनों की पारी खेली थी और कई गगनचुम्बी छक्के भी लगाये थे| उम्र के इस पड़ाव पर धोनी जिस तरह से छक्के मार रहे हैं उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता की धोनी 41 वर्ष के हो गए हैं|
अमित मिश्रा (40 वर्ष)
लखनऊ सुपर जाइंट्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं| आईपीएल के इस सत्र में अमित शानदार फॉर्म में चल रहे हैं| उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित किया है| इस सत्र में अमित मिश्रा चार मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं| हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट लेकर लखनऊ की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
फाफ डु प्लेसिस (38 वर्ष)
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भले ही लम्बे समय से अपने राष्ट्रीय टीम के लिए क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन आज भी वह T-20 के सबसे घातक बल्लेबाज़ों में से एक हैं| पिछले साल RCB ने फाफ को अपने साथ जोड़ा था और विराट कोहली की जगह टीम का कप्तान बनाया था| आईपीएल के मौजूदा सत्र में फाफ पांच अर्द्धशतक के साथ 165 की स्ट्राइक रेट से 405 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं|
शिखर धवन (37 वर्ष)
भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन का बल्ला आईपीएल के सत्र में खूब आग उगल रहा है और उन्होंने एक बार फिरसे साबित किया की क्यू उन्हें सफ़ेद गेंद का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है| पंजाब किंग्स के कप्तान ने दो अर्द्धशतक की मदद से अब तक 233 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं| हलाकि धवन चोटिल होने से पिछले तीन मुकाबलों में खेल नहीं पाए हैं|
डेविड वार्नर (36 वर्ष)
आईपीएल में भले ही
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उनके कप्तान डेविड वार्नर का बल्ला खूब चल रहा है| ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ वार्नर ने 6 मैचों में चार अर्द्धशतक समेत 285 रन बना चुके हैं| वार्नर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक हैं| उन्होंने अबतक 162 मैचों में छह हज़ार से ज्यादा रन बनाये हैं| आईपीएल में छह हज़ार रन केवल चार बल्लेबाज़ों ( शिखर धवन,
रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेविड वार्नर ) ने बनाये हैं|
Post a Comment