कोलकाता के वे रिकार्ड्स जो आज भी कायम है | KKR Team 2023 Players List | KKR IPL Squad

दोस्तों, आज के इस पोस्ट में आपको आईपीएल की दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) टीम के बारे में बताने वाला हूँ|इस आर्टिकल में आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के अलावा KKR Team 2023 Players List, KKR IPL Squad  और भी बहुत सारी जानकारी जानने को मिलेंगी सभी जानकारियों को जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें ....

कोलकाता नाइट राइडर्स का इतिहास |KKR History

KKR Team 2023 Players List


शाहरुख़ खान, जूही चावला और उनके पति जय मेहता की मालिकाना हक़ वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जबसे आईपीएल की शुरुआत(2008) हुई तबसे इस लीग का हिस्सा है|Kolkata Knight Riders का नाम 1980 के दशक में से लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन नाइट राइडर से लिया गया है। कोलकाता दो बार की आईपीएल चैंपियन भी है|साल 2012 और 2014 में KKR ने आईपीएल का किताब जीता था|KKR का होम ग्राउंड ईडेन गार्डन स्टेडियम है|

कोलकाता के वे रिकार्ड्स जो आज भी कायम है | KKR Records

  • कोलकाता के नाम एक मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त देने का रिकॉर्ड है | 2008 साल में टीम ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 28 रन एक्स्ट्रा दिया था, जिसमें 15 वाइड, 4 बाई, 8 लेग बाई और 1 नो बाल शामिल था|
  • कोलकाता के नाम पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज़ है|साल 2017 में कोलकाता के ओपनर क्रिस लीन और सुनील नारायण ने 6 ओवर में RCB के खिलाफ 105 रन जड़ दिए थे|इससे पहले यह रिकॉर्ड CSK के नाम था, जिसने पावरप्ले में पंजाब के खिलाफ 100 रन बनाये थे| 
  • कोलकाता के नाम पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज़ है|कोलकाता के बल्लेबाज़ शाकिब अल हसन और युसूफ पठान ने पांचवें विकेट के लिए साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ रिकॉर्ड 134 रनों की नाबाद साझेदारी किये थें|
  • आईपीएल के फाइनल में सबसे बड़ा लक्ष्य को हासिल करने रिकॉर्ड भी कोलकाता के नाम ही दर्ज़ है| 2014 के आईपीएल फाइनल में कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ 200 रनों का पीछा करने में सफल रही थी, जिसमें मनीष पांडेय का 94 रनों का योगदान रहा था| 
  • 2014 साल में कोलकाता ने गौतम गंभीर की कप्तानी में लगातार 10 मैच जीतकर रिकॉर्ड बना दिया| यह रिकॉर्ड अभी तक कायम है| 

KKR Release Players

  • शिवम मावी
  • मोहम्मद नबी
  • चामिका करुणारत्ने
  • रमेश कुमार
  • अजिंक्य रहाणे
  • आरोन फिंच 

KKR New Player

  • शाकिब अल हसन (1.50 करोड़)
  • डेविड विसे (1 करोड़)
  • नारायण जगदीशन (90 लाख)
  • वैभव अरोड़ा (60 लाख)
  • मनदीप सिंह (50 लाख)
  • लिटन दास (50 लाख)
  • सूयश शर्मा (20 लाख)
  • कुलवंत खेजरोलिया (20 लाख)

KKR Retain Players

श्रेयस अय्यर, गुरबाज, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, टिम साउदी, लॉकी फर्गुसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

कोलकाता की मजबूती और कमजोरी |  Kolkata Strength And Weakness

ताकत - कोलकाता का मिडिल आर्डर काफी मजबूत है| टीम में विदेशी और घरेलू आलराउंडरों का बेहतरीन मिश्रण है| कोलकाता के पास आईपीएल के सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल मौजूद है, जो अकेले दम पर किसी भी टीम की हालत ख़राब कर सकते हैं| कोलकाता टीम के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के रूप में दो सबसे बेहतरीन और रहस्यमयी स्पिनर मौजूद हैं जो अपनी फिरकी की जाल में अच्छे-अच्छे बल्लेबजों को नाचने का माद्दा रखते हैं|

KKR Team 2023 Players List


कमजोरी - ओपेनिंग बैटिंग में अनुभव की कमी नज़र आती है| टॉप आर्डर में कोई विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद नहीं है| बैटिंग में कोई गहराई भी नहीं है| कोलकाता के लिए सबसे बड़ा झटका श्रेयस अय्यर का नहीं खेलना है क्यूंकि वह लगातार चोटों से परेशां हैं और उन्हें फिलहाल सर्जरी करना पड़ेगा| अब देखना यह होगा KKR आईपीएल 2023 में किसको अपना कप्तान नियुक्त करता है| 

Kolkata Squad | KKR Player List

KKR Team 2023 Players List


श्रेयस अय्यर, एन जगदीशन, रिंकू सिंह, मनदीप सिंह, लिटन दास, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, शाकिब अल हसन, डेविड विसे, अनुकूल रॉय, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, कुलवंत खेजरोलिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा|


संभावित 11 खिलाड़ी | Possible Playing11

वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, डेविड वीजे, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन, सुनील नरेन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती|





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.