सबसे तेज शतक - Fastest Century in all Formats

शतक क्रिकेट के मैदान पर एक बल्लेबाज की बल्लेबाजी क्षमता और आक्रामकता का उदाहरण हैं। यह दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचित करता है और उन्हें अपनी सीटों से उठा देता है। आज के आर्टिकल में हम आपको Fastest Century in all Formats  के बारे में बताएंगे...

Fastest Century in T20 in Hindi 

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T-20 के आ जाने से क्रिकेट का रोमांस और बढ़ गया है। यही कारण है कि लोगों की दीवानगी क्रिकेट के प्रति बढ़ती जा रही है। आज के फटाफट क्रिकेट में बल्लेबजों का ही दब दबा देखने को मिलता है। 

T-20 में हर बल्लेबाज़ तेजी से रन बनाने के लिए ही मैदान पर उतरता है, जिसमें हर दिन नए-नए रिकॉर्ड्स बनते रहते हैं। उन्हीं में से एक है, सबसे तेज़ शतक मारने का रिकॉर्ड। यहां हम ऐसे ही टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्होंने अपने बल्ले से मैदान में तहलका मचा दिया था।

1. कुशल मल्ला (नेपाल) 

एशियन गेम्स 2023 में नेपाल और मंगोलिया के बीच खेले गए मुकाबले में कई महारिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। पहले रोहित शर्मा का सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड टूटा तो फिर युवराज सिंह की सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड भी चूर-चूर हो गए। 

Fastest Century in T20 in Hindi

नेपाली बल्लेबाज कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर के संयुक्त रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक है। इस मैच में नेपाल ने 314 रन बनाए थे, जो कि टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है।

2. डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)

Fastest Century in T20 in Hindi
David Miller
किलर मिलर के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर को शायद ही कोई क्रिकेट प्रशंशक होगा जो नहीं जानता होगा। साल 2017 में मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 35 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी जो टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज लगया गया शतक है।

3. रोहित शर्मा (भारत)

भारत के कप्तान और हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध रोहित शर्मा लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। रोहित भारत के ओपनर बल्लेबाज हैं। रोहित जब फॉर्म में होते हैं तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों को नानी याद दिला देते हैं।

Fastest Century in T20 in Hindi
Rohit Sharma
साल 2017 में ही रोहित ने भी मात्र 35 गेंद पर श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी खेली थी।


4. हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (अफगानिस्तान)

Fastest Century in T20 in Hindi

क्रिकेट की बारीकियां सीख रही अफगानिस्तान की टीम में एक से एक मैच विजेता है। उन्हीं में से एक हैं अफगानिस्तान के बल्लेबाज हज़रतुल्लाह ज़ज़ई। ज़ज़ई ने आयरलैंड के ख़िलाफ साल 2019 में 42 गेंद पर शतक जड़ दिया था।

5. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के बायें हाथ के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अपने बल्लेबाजी के दम पर स्कोर का इतना दूर तक लेकर जाते हैं, जहां तक ​​विपक्षी टीम का पहुंचना आसान नहीं होता है।

Fastest Century in T20 in Hindi

गेल ने वर्ष 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद पर 117 रन की तूफानी पारी खेली थी ये कारनामा करना उनके लिए कोई नई बात नहीं थी उन्हें आईपीएल के एक मैच में मात्र 30 गेंद पर शतक ठोककर हलचल मचा दिया था।

T-20 क्रिकेट एक बहुत ही रोमांचक और आक्रामक प्रारूप है, और इस तरह के रिकॉर्ड इसे और भी रोमांचक बनाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी भविष्य में कुशल मल्ला के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा।

Fastest Century in ODI|ODI Fastest Century

1.एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 

एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2015 को जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 16 छक्के लगाए थे। डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट 338.63 था और उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 439 रन बना डाले। डिविलियर्स की ये पारी जिसने देखी उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि क्रिकेट इतिहास में ऐसी हिटिंग पहले किसी बल्लेबाज ने नहीं की थी।

Fastest Century in ODI,ODI Fastest Century
Ab de villiers
डिविलियर्स की इस पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी अविश्वसनीय क्षमता और ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक ऐसी पारी खेली थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डिविलियर्स का यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है और यह संभावना नहीं है कि कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ पाएगा।


2. कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड) 

न्यूज़ीलैंड के कोरी एंडरसन ने 2014 को लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने महज 36 गेंदों में 100 रन बनाए थे, जिसमें 4 चौके और 12 छक्के शामिल थे। यह रिकॉर्ड उस समय से कायम है।

Fastest Century in ODI,ODI Fastest Century
Kori Anderson
एंडरसन ने अपने शतक की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने अपने पहले 20 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपने शतक को 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूरा किया। एंडरसन का शतक वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।


3.शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 

शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया था। उनका यह शतक सिर्फ 37 गेंदों में आया था। अफरीदी ने अपने दूसरे ही वनडे मैच में यह शतक लगाया था। 

Fastest Century in ODI,ODI Fastest Century
Shahid Afridi
अफरीदी ने 37 गेंदों में 102 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया को यह दिखाया कि वनडे क्रिकेट में भी तेजी से रन बनाए जा सकते हैं।


4. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

ग्लेन मैक्सवेल ने 25 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए वनडे वर्ल्ड कप मैच में मात्र 40 गेंदों में शतक जड़कर विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए।

Fastest Century in ODI,ODI Fastest Century
Glenn Maxwell
मैक्सवेल का यह शतक वनडे क्रिकेट में भी सबसे तेज शतकों में से एक है। मैक्सवेल की इस शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 399 रनों के विशाल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया और मैच 10 विकेट से जीत लिया। मैक्सवेल को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


5. मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) 

मार्क बाउचर ने 2007 को दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में खेले गए वनडे मैच में  सिर्फ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। 

Fastest Century in ODI,ODI Fastest Century
Mark Boucher
बाउचर ने अपनी पारी की शुरुआती गेंदों से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दूसरे ओवर में ही एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने लगातार चौके और छक्के लगाते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बाउचर ने अपने शतक को 46 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।


Fastest Century in Test

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने बनाया था। उन्होंने 2016 में क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। मैकुलम की इस पारी में 16 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

मैकुलम की इस पारी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जो 56 गेंदों में विव रिचर्ड्स (1986) और मिस्बाह उल हक (2014) के नाम था।

Fastest Century in Test

मैकुलम एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई और रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिनमें सबसे तेज दोहरा शतक (302 गेंदों में) और सबसे तेज तिहरा शतक (540 गेंदों में) शामिल हैं।

मैकुलम की 54 गेंदों में शतक की पारी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे यादगार पारियों में से एक है और यह उनके आक्रामक बल्लेबाजी कौशल का एक बेहतरीन उदाहरण है।

Fastest Century in all Formats|World Fastest Century

आपको World Fastest Century की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी प्रकार से क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद...

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.